पुलिस ने स्कार्पियो व सैंट्रो कार से नेपाली व विदेशी शराब किया बरामद

पुलिस ने स्कार्पियो व सैंट्रो कार से नेपाली व विदेशी शराब किया बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान कुंडवा चैनपुर थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार से 81 कार्टून नेपाली और विदेशी शराब बरामद किया है,साथ ही इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवा खुर्द टावर के पास से भारी मात्रा में शराब की खेप मोतिहारी की तरफ ले जायी जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उजले रंग की स्कॉर्पियो (एचआर26एएप3906) और हंडई सेंट्रो (बीआर2के1539) को एक तस्कर को पकड़ लिया गया। जबकि अन्य तस्कर भागने में कामयाब रहे। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 81 कार्टून नेपाली और विदेशी शराब बरामद की गई।

पकड़े गये तस्कर की पहचान शिकारगंज थाना के परेवा गांव निवासी रौशन कुमार, पिता- गगनदेव प्रसाद यादव के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर उसके नेटवर्क और फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

छापेमारी टीम में सिकरहना डीएसपी अभिषेक कुमार,धनंजय कुमार निर्दोष पुलिस निरीक्षक, अंचल घोड़ासहन,राहुल कुमार थानाध्यक्ष कुण्डवा चैनपुर थाना एसआई रामेन्द्र कुमार कुण्डवा चैनपुर थाना,एएसआई विकाश कुमार सिंह,कुण्डवा चैनपुर थाना दीपनारायण पासवान के अलावे सशस्त्र बल एवं थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page