दिल्ली से करोड़ों की चोरी करने में दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,लाखों का सामान बरामद

दिल्ली से करोड़ों की चोरी करने में दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार,लाखों का सामान बरामद
Facebook WhatsApp

काठमांडू। भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुई चोरी की घटना में दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हीरा, मोती, सोने-चांदी के गहने, विभिन्न कंपनियों की घड़ियां और नकदी समेत करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया गया है।पुलिस ने खप्तड गाउँपालिका निवासी लोकेश धामी और बुढीगंगा नगरपालिका निवासी उपेन्द्र रावत को गिरफ्तार किया है। प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी और जिल्ला प्रहरी कार्यालय कैलाली की संयुक्त टीम ने लंबे समय तक जांच के बाद यह गिरफ्तारियां कीं और रविवार को सार्वजनिक किया।चोरी में शामिल साँफेबगर निवासी अर्जुन सुनार फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

प्रदेश प्रहरी कार्यालय धनगढी के प्रमुख पुलिस नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) ओम बहादुर राना के अनुसार पकड़े गए आरोपित काम की तलाश में दिल्ली पहुंचे थे। घरेलू कामगार के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने राजेन्द्र नगर निवासी संजय कुमार मखीजा के घर में २५ मार्च को चोरी की थी और फिर नेपाल लौट आए।

डीआईजी राना के अनुसार ये सभी सामान उपेन्द्र रावत के पास से बरामद किए गए। चोरी किए गए सामानों में विभिन्न ब्रांड की 10 घड़ियां शामिल थीं, जिनकी बाजार कीमत 1 करोड़ 34 लाख 90 हजार 405 रुपये बताई गई है। राना ने बताया कि रावत के पास से 43 लाख 33 हजार 145 रुपये मूल्य का 172.75 ग्राम सोना और 495 ग्राम चांदी बरामद हुई है। लोकेश धामी के पास से 36.62 ग्राम हीरा, 21.23 ग्राम सोने की चूड़ियां और 2.68 ग्राम सोने की अंगूठी बरामद की गई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page