इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रा की मौत मामले में कथित प्रेमी गिरफ्तार
-हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी पुलिस
मोतिहारी। इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी कुमारी के आत्महत्या मामले में कथित प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले रोबिन ने आई लव यू का मैसेज किया था, जबाव में छात्रा ने ‘आई लव यू टू’ लिख कर जवाब दिया था। इसके बाद अगले सुबह उसका शव पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई थी। जिससे इसकी आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है।
वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के बाद एक एसआईटी का गठन किया था जो मामले की जांच में जुटी है। बताया गया है कि अगर उसने आत्महत्या ही किया है तो उसके कारणों को खंगाला जाना चाहिए और जिम्मेवारी तय होनी चाहिये कि आखिरकार लड़की किस परिस्थिति और किसके वजह से आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाई। बता दे कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पांचवे सेमेस्टर की छात्रा का शव पुलिस ने हॉस्टल से बरामद किया था, जिसके बाद कई तरह की चर्चा हो रही थी। फिलवक्त कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

