इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी फाइनल में पहुंचीं 

इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी फाइनल में पहुंचीं 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इमैनुएल स्कूल मोतिहारी ने द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली को 27 रन से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इमैनुएल पब्लिक स्कूल की टीम रजनीश के 41 रन कैश के 33 रन की पारी के बदौलत 149/8(20) रन का स्कोर बनाया। द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली के गेंदबाज आयुष ने 3 विकेट लिया।जवाब में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल की टीम आयुष के 33 रन व राजशेखर के 31 रन की पारी के बावजूद  122/10(18.5 ओवर) रन का स्कोर ही बना पाई।इमैनुएल स्कूल मोतिहारी के गेंदबाज रजनीश ने 5 विकेट व अशरफुल ने 3 विकेट लिया।इमैनुएल स्कूल मोतिहारी के खिलाड़ी

 रजनीश को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी के सामने सैंट जार्ज हाई स्कूल मोतिहारी की टीम होगी।फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथियों में अनिल वर्मा, सुशील कुमार, डॉ. अमित, डॉ. फैसल परवेज खान,महफूज रहमान खान, एडवोकेट कमलेश कुमार, मो. आलम, शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page