इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की मौत मामले में आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हैंगिंग की हुई पुष्टि
मोतिहारी। मृतक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने की पुष्टि एसपी स्वर्ण प्रभात ने की है । रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है , अर्थात गले मे फंदा लगने से मौत होने की बात रिपोर्ट मे बताई गई है।
अब पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर इसकी जांच कर रही है। एसपी ने बताया आत्महत्या करने की परिस्थिति उत्पन्न करने वाले दोषी की जांच कर पता लगाया जायेगा , जिसके बाद कारवाई की जायेगी। इस घटना की जांच को लेकर डीएसपी सदर 2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है । मामले की जांच सूक्ष्मता से जांच की जा रही है ।
यह पता लगाया जायेगा कि आखिरकार किस परिस्थिति में छात्रा ने आत्महत्या की। जाहिर है पुलिस की जांच इस मामले में काफी महत्वपूर्ण है।बता दे कि 21 मई की सुबह इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटकता शव मिला था। जिसको लेकर कई तरह की बाते की जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का सदमे में बुरा हाल था।

