रक्सौल में गांजा बेचते मां-बेटा को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

रक्सौल में गांजा बेचते मां-बेटा को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ के तस्करों और कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान हरैया थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने अपने घर से गांजा की दुकान चला रहे मां और बेटे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, साथ ही मौके से कुल 295 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितो की पहचान नसीमा खातून और उसके पुत्र अल्ताफ खान के रूप में की गई है। छापेमारी और गिरफ्तारी के दौरान अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार भी मौके पर मौजूद थे।जिन्होने   पुलिस द्धारा बरामद गांजे की जब्ती सूची तैयार कराया है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से अपने घर से गुपचुप तरीके से नशे का कारोबार कर रहे थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page