मकान गणना कार्य की प्रगति का राज्य स्तरीय अधिकारी ने निरीक्षण किया
मोतिहारी। निदेशक, जनगणना कार्य-सह-मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, बिहार,रंजीता एवंराज्य स्तरीय अधिकारी संजीव कुमार ने नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के शहरीय का भौतिक जांच किया गया। बताया गया है कि हाउस लिस्टिंग ब्लॉक 212 , 215 एवं 216 में प्रगणक कुमारी श्वेता श्रीवास्तव, श्वेता कुमारी एवं के. एम. मरियम जमीर पर्यवेक्षक उज्जवल नाथ तिवारी तथा नीरज कुमार द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित परिवारों से जनगणना- 2027 से जुड़े तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करने के साथ – साथ एप्प पर दर्ज विवरणियों का मिलान करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं आंकड़ो की शुद्धता का जायजा लिया गया। साथ ही मोबाइल ऐप्प के माध्यम से संकलित डिजिटल डाटा का गहन सत्यापनोपरांत संबंधित जनगणना- कर्मियों को आवश्यक सुधार हेतू विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के क्रम में जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत पारदर्शिता एवं रियल टाइम एच एल ओ एप्प के माध्यम से शुद्धता के साथ डाटा संकलन पर विशेष बल दिया गया।
प्रगणकों को गृहस्वामी/ गृहस्वामिनी से एस ई आईडी (स्वगणना पहचान संख्या) प्राप्त कर उनके समक्ष सत्यापित करने पर जोर दिया गया । मौके पर राज्य पर्यवेक्षक- द्वय हेमंत कुमार , रामध्यान सिंह ,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी- सह – नोडल अधिकारी जिला जनगणना कोषांग, अवधेश कुमार श्रीवास्तव ,नगर निगम क्षेत्र के अपर चार्ज अधिकारी कृष्ण कुमार मांझी, जिला जनगणना कोषांग अंतर्गत प्रबंधन कोषांग से गोपाल जी मिश्र, अमरेश कुमार, वसीम परवेज, निशा कुमारी, सूची कुमारी, अभिजीत कुमार एवं कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

