नशे में धूत होकर थाना में पैरवी करने पहुंचा पुलिस अधिकारी का बेटा दोस्तो के साथ गिरफ्तार

नशे में धूत होकर थाना में पैरवी करने पहुंचा पुलिस अधिकारी का बेटा दोस्तो के साथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बंजरिया थाना में पैरवी करने पहुंचे कुछ लोगों को पुलिस ने शराब के नशे में देखने के बाद  गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में एक पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर का पुत्र भी शामिल बताया जा रहा है।

मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और इसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वह किसी भी प्रभावशाली परिवार से संबंधित क्यों न हों।

यहाँ बता दे कि एक केस में पैरवी करने के लिए इंस्पेक्टर का बेटा और उसके कुछ दोस्त बंजरिया थाने में पहुंचे थे । इस बीच थानाध्यक्ष सहित मौजूद पुलिस कर्मियों को लगा कि इन युवकों का हावभाव ठीक नहीं है, नतीजतन तत्काल उनकी जांच कराई गई और सभी को शराब के नशे में धूत पाया गया, फलस्वरूप उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए युवको की पहचान परवेज आलम उम्र 32 वर्ष पिता-शेख अबुलैश सा०-सिसवनिया,लाल मोहम्मद उम्र-36 वर्ष पिता-स्व० शेख जान मोहम्मद सा०-चैलाहा,शत्रुध्न कुमार उम्र-30 वर्ष पिता-प्रभु साह सा०-सिंघिया हिबन, मनीष कुमार उम्र-25 वर्ष पिता-श्यामाकांत त्रिपाठी अम्बिका नगर सभी थाना-बंजरिया जिला-पूर्वी चम्पारण चम्पारण के रूप हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page