कोर्ट कैंपस में संदिग्ध आचरण वाले दस पुलिस कर्मी नपे 

कोर्ट कैंपस में संदिग्ध आचरण वाले दस पुलिस कर्मी नपे 
Facebook WhatsApp

-पैसे की लालच में एक कुख्यात से कोर्ट मे लोगो से कारवाई थी मुलाकात

मोतिहारी। कोर्ट परिसर में संदिग्ध आचरण वाले दस हवलदार और सिपाहियों को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित किया है। इन लोगों की संलिप्तता लालच या दूसरे कारणों से नियम विरुद्ध तरीके से कैदियों को उनके करीबियों से मुलाकात कराने में पाई गई है,जिसकी जांच की पुष्टि कोर्ट कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है।

इन लोगों की स्वेच्छाचारिता, प्रलोभन में आना, सही आचरण नहीं करना जैसे दोष के सामने आने के बाद पुलिस कप्तान ने उक्त दस लोगों को निलंबित किया है। बताया गया है कि कुख्यात कमरुद्दीन आलम से मुलकात कराने में कुछ और पुलिसकर्मी की भागीदारी थी।

निलंबित होने वाले पुलिस कर्मियों में हवलदार राम पुकार यादव, मणि भूषण शर्मा, रणजीत कुमार, के अलावे सिपाही सदानंद कुमार, लाल्टू कुमार,  अदालत कुमार , आदित्य कुमार, संदीप कुमार, रमन कुमार  और संतोष प्रसाद शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने सभी का निलंबन करते हुए उनके विरोध में विभागीय कार्रवाई चलाने का आदेश दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page