विक्रमशिला सेतु पर पांच जून तक हल्के वाहनों की शुरू होगी आवाजाही: मंत्री

विक्रमशिला सेतु पर पांच जून तक हल्के वाहनों की शुरू होगी आवाजाही: मंत्री
Facebook WhatsApp

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर वाहनों के परिचालन शुरू होने की बात पर मंत्री ईं. शैलेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि जिला प्रशासन और सारे अधिकारी बेहतर तकनीकी समन्वय के साथ लगे हुए हैं।मंत्री ने कहा कि हल्के वाहनों के लिए सेतु पांच जून तक शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। यहां सेतू के ध्वस्त हिस्से पर देश का पहला बेली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा सेतु पर दो और जगहों को तकनीकी टीम ने बेली ब्रिज बनाने के लिए चिन्हित किया है।

मंत्री ईं. शैलेंद्र ने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर है। विभिन्न स्तर से इसकी मानिटरिंग भी हो रही है। कुल मिलाकर हल्के वाहनों के लिए सेतु पांच जून तक शुरू हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतू का 34 मीटर का एक हिस्सा बीते चार मई की रात ध्वस्त होकर नदी में समा गया था। जिसके बाद ही सेतू पर पूरी तरह से परिचालन बंद है। सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। बीआरओ द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिससे जल्द ही आवागमन बहाल होने की उम्मीद बढ़ गई है।

इधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम, उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी, इं. कुमार गौरव आदि ने बताया कि अपर महानिदेशक सीमा सड़क जितेंद्र प्रसाद (विशिष्ट सेवा पदक) भी निरीक्षण कर चुके हैं। बीआरओ की टीम ने महज एक दिन में बेली ब्रिज के 170 फीट हिस्से में लोहे की चादर बिछाने का कार्य पूरा कर लिया। निर्माण कार्य की इस तेजी को विक्रमशिला सेतु के जल्द चालू होने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page