टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली सेमीफाइनल में पहुंचा

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली सेमीफाइनल में पहुंचा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली ने राजहंस प्ले एंड प्रेप स्कूल अरेराज को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना लिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रुप ए के आखिरी लीग मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी राजहंस प्ले एंड प्रेप स्कूल अरेराज की टीम अनुज के 37 व दीपक के 19 रन की पारी के बदौलत में 111/10 रन (17.5ओवर) का स्कोर बनाया।द रेडिएंट पब्लिक स्कूल के गेंदबाज अंगद,शशि व आयुष ने 2-2 विकेट लिया।

जवाब में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने कुंज के नाबाद 30 रन व राज के 19 रन के बदौलत 113/2 (11.1 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। राजहंस स्कूल अरेराज के गेंदबाज ऋषभ व इरफान ने 1-1 विकेट लिया। द रेडिएंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी अंगद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्या ने दिया।मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया।

वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे। ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में सी एस डीएवी पब्लिक स्कूल मोतिहारी के सामने ईरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल की टीम होगी।इनमे से जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी व आखिरी टीम होगी।ज्ञात हो कि अब तक तीन टीम सैंट जार्ज हाई स्कूल, इमैनुएल स्कूल व रेडिएंट पब्लिक स्कूल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। मौके पर अनिल वर्मा, सुशील कुमार, डॉ. अमित, डॉ. फैसल परवेज खान,टूर्नामेंट कमिटि के सदस्य महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page