दत्तक गृह में पल रही 5 माह की बच्ची को मिला माता-पिता का सहारा
मोतिहारी। बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन के अवसर पर एक बालिका रागनी (काल्पनिक नाम), उम्र-5 माह लगभग को अक्षय कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी चंपारण के द्वारा भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा गया।
बालिका के भावी दत्तक माता-पिता तमिलनाडु के रहने वाली हैं। बालिका के पिता मर्चेंट नेवी में थर्ड इंजीनियर के पद पर कार्य करते हैं। इस विशिष्ट अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल संरक्षण इकाई, एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान के कर्मीगण उपस्थित थे। इस वर्ष का यह चौथा बच्चा है। जिसे दत्तकग्रहण हेतु सौंपा गया।
वर्तमान में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के 02 शिशु विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं। दत्तकग्रहण हेतु इच्छुक कोई भी दंपति केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल http:/ cara.wcd.gov.in पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकता है। केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण हेतु नामित संस्था है, जिसके देख-रेख में दतकग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।

