बाढ़ पूर्व गोदाम में रखे आपातकालीन समाग्रियों का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन 

बाढ़ पूर्व गोदाम में रखे आपातकालीन समाग्रियों का जिलाधिकारी ने किया अवलोकन 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा बाढ़ और सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए गए निदेश के आलोक में जिलाधिकारी  द्वारा आपदा प्रबंधन शाखा के समाहरणालय स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोदाम में रखे प्लास्टिक सीट्स, इंफ्टेबलेट्स मोटर,लाइफ जैकेट,राहत बचाव में उपयोग आने वाले स्ट्रेचर, ओबियम मशीन आदि के स्थिति को जांचा परखा गया।

सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला आपदा गोदाम में कुल 436 लाइफ जैकेट, 7 परिचालन योग्य ओबियम मशीन, 4 सैटेलाइट फोन तथा लगभग 20 हजार पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी के द्वारा सभी समानों के उचित रख-रखाव तथा समय- समय पर ओबियम मशीन के परीक्षण के लिए निदेशित किया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तीव्र गति से राहत बचाव कार्यों को अंजाम दिया जा सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और जिला आपदा कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page