जिले में आज से सहयोग शिविर का आगाज, पहले चरण में जिला के 54 पंचायत में मंगलवार को लगेगी शिविर 

जिले में आज से सहयोग शिविर का आगाज, पहले चरण में जिला के 54 पंचायत में मंगलवार को लगेगी शिविर 
Facebook WhatsApp

-आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का मिलेगा अवसर, जिला स्तरीय पदाधिकारी करेंगे शिविर की मॉनिटरिंग

-सम्राट सरकार का जनहित के लिए महत्वपूर्ण कदम

मोतिहारी। जिले में सहयोग शिविर का आयोजन आज 19 मई से होगा।सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को पंचायतवार निर्धारित रोस्टर के आधार पर किया जाएगा। सहयोग शिविर के आयोजन और उसकी सफलता को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर सहयोग शिविर के तैयारी की समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि  मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसंपर्क विभाग सह प्रभारी मंत्री पूर्वी चंपारण के प्रभारी श्रवण कुमार आज के सहयोग शिविर में शिरकत करेंगे एवं जिला के किन्हीं तीन पंचायत में लगाए गए सहयोग शिविर में स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिक से रू-ब-रू होंगे। इस दौरान आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का जायजा लेंगे।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि जिला के प्रभारी सचिव शीर्षत कपिल अशोक भी आज के सहयोग शिविर में शिरकत करेंगे और उनके द्वारा भी जिला के किन्हीं तीन प्रखंडों के पंचायतों में आयोजित शिविर का जायजा लिया जाएगा। जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिसके जिम्मे जो पंचायत है, वहां के बीडीओ,सीओ से बात कर कार्यक्रम के सफलता हेतु लग जाए। इस शिविर में से ही मूलभूत सुविधा,  मसलन पीने का पानी,  शौचालय, शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। 19 मई को सहयोग शिविर आदापुर प्रखंड के आंधरा और      मंझरिया पंचायत में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए उप विकास आयुक्त  डॉ. प्रदीप कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। छौडा़दानो प्रखंड के भेलवा और महुआवा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होगा, रामगढ़वा प्रखंड के अधकपरिया और जैतापुर पंचायत में आयोजित है, रक्सौल प्रखंड के नोनियाडीह और धनगढ़वा कौड़िहार, बनकटवा प्रखंड के बनकटवा और जीतपुर में, चिरैया प्रखंड के खोरा और सरौरगढ़ पंचायत में, ढाका प्रखंड के करसहीया और गहई पंचायत में, घोड़ासहन प्रखंड के गुर्मियां और बगही भेलवा पंचायत में मधुबन प्रखंड के दुलमा और भेलवा में, पकड़ीदयाल प्रखंड के सिराहां और सुंदर पट्टी पंचायत में, पताही प्रखंड के बलुआ जुल्फिकारबाद और बखरी पंचायत में, फेनहारा प्रखंड के खानपिपरा और रूपौलिया पंचायत में,  तेतरिया प्रखंड के कोठिया एवं पुनास लहलादपुर पंचायत में, बंजरिया प्रखंड के जनरेवा एवं पचरुखा मध्य पंचायत में,  कोटवा प्रखंड के मछरगांवा एवं कररिया पंचायत में, मोतिहारी प्रखंड के झीटकहिया एवं नौरंगिया पंचायत में, पीपराकोठी  के ढेकहां दक्षिणी और वीरछपरा पंचायत में, सुगौली प्रखंड के सुकुल पाकड़ एवं माली पंचायत में, तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी और जयसिंहपुर दक्षिणी पंचायत में, चकिया प्रखंड के चिंतामणपुर और जमुनिया पंचायत में,

कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहां और रघुनाथपुर पंचायत में, केसरिया प्रखंड के पूर्वी सरोत्तर  और पश्चिमी सरोत्तर  पंचायत में,  मेहसी प्रखंड के हरपुरनाग और परतापुर पंचायत में, अरेराज प्रखंड के बभनौली और रढिया पंचायत, हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर रंजीता और सोनबरसा पंचायत में, पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा और कमाल पिपरा पंचायत में,  संग्रामपुर प्रखंड के संग्रामपुर पूर्वी और संग्रामपुर पश्चिमी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page