रक्सौल के दो राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर का शुभारंभ  

रक्सौल के दो राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर का शुभारंभ  
Facebook WhatsApp

-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया  के क्षेत्रीय निदेशक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के दो राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाओं में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद के द्वारा फीता काट कर रक्सौल के मुख्य पथ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा एचडीएफसी बैंक की शाखा में विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर की शुरुआत की गई।

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद के रक्सौल पहुंचने पर भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। एसबीआई की शाखा में विदेशी मुद्रा का विनिमय कराने वाले पहले ग्राहक रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रिपू रमन बनें, उन्होंने 200 अमेरिकी डॉलर और 50 सिंगापुर डॉलर का विनिमय कराया।विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर की शुरूआत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल से सटी हुई है। यहां पर नेपाल के साथ व्यापार होता है, यहां करेंसी बदलने को लेकर जो समस्या लगातार आ रही थी, जिसको ध्यान में रखते हुए मुद्रा विनिमय काउंटर की शुरूआत की गई है।

उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर ग्राहक सेवा मिले, इसको लेकर आरबीआई और बैंक मिलकर बेहतर काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि रक्सौल के साथ-साथ सीमा से लगे सभी जिला में एफएमसीसी के माध्यम से मुद्रा विनिमय की सेवा दी जा रही है।अभी रक्सौल के दो बैंक में इसकी शुरूआत की गई है और आगे सभी शाखा में इसका विस्तार किया जाएगा।

नेपाली करेंसी बदले जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक का जो नियम है, उसके अनुसार ही काम करना है। जो समस्या है, उसके समाधान के लिए नियम के अनुसार ही कदम उठाएं जायेंगे, इसकी पहली सीढ़ी के तौर पर इसकी शुरुआत हुई है और आगे जो भारतीय रिजर्व बैंक का नियम है, उससे संबंधित प्रयास भी किया जाएगा। वहीं नेपाली खाता धारकों के केवाईसी में हो रही परेशानी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के जो दिशा-निर्देश है, उसके तहत ही काम करें। दिशा-निर्देश का पालन करते हुए किसी तरह की समस्या नहीं आनी चाहिए, यदि कोई समस्या है तो उसपर ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावे, उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों से जागरूक रहने की अपील करते हुए किसी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी नहीं बताने की सलाह दी।

मौके पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक शिव कुमार यादव, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक प्रफुल्ल कुमार झा, प्राची रमन, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, मुख्य शाखा प्रबंधक प्रेम शंकर ठाकुर, एचडीएफसी बैंक की शाखा में उद‍्घाटन के दौरान जोनल हेड धर्मेन्द्र कुमार, क्लस्टर हेड अशोक कुमार, शाखा प्रबंधक हिमांशू शेखर, बैंक कर्मी प्रदीप तिवारी के साथ-साथ समाजसेवी महेश अग्रवाल व अन्य मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page