बेचे गए मक्का फसल का बकाया मांगने पर व्यापारी ने किया किसान की पिटाई,इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशितो ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन

बेचे गए मक्का फसल का बकाया मांगने पर व्यापारी ने किया किसान की पिटाई,इलाज के दौरान हुई मौत,आक्रोशितो ने किया सड़क जाम कर प्रदर्शन
Facebook WhatsApp

डीएसपी के आश्वासन के बाद आक्रोषित ग्रामीण हुए शांत, हटाया जाम

 

हरसिद्धि। पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा कोरड़ गांव के किसान मनोज कुमार सिंह की इलाज के दौरान मोतिहारी सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने मक्का की बकाया राशि मांगने पर व्यवसायी एवं उसके परिजनों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

मृतक मनोज कुमार सिंह (50) स्व. ललन सिंह के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार घीवाढार गांव निवासी मक्का व्यवसायी भोला साह के यहां करीब एक वर्ष से मक्का बिक्री का 1 लाख 56 हजार 920 बकाया था। रुपये की मांग करने पर भोला साह ने मनोज कुमार सिंह को 15 मई को अपने घर बुलाया।

आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद भोला साह, उनके पुत्र सुजीत कुमार, संजीत कुमार आदी ने किसान को घर में बंद कर लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान को एक कमरे में बंद और बेहोशी की हालत में पाया। सूचना पर पहुंची हरसिद्धि पुलिस ने घायल किसान को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजन शव को एंबुलेंस से हरसिद्धि थाना लेकर पहुंचे और थाना के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग कई घंटों तक जाम रहा। परिजन आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे थे।  इधर, सूचना पर पहुंचे अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। अरेराज डीएसपी रवि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page