चोरी की दो बाइक जब्त, एक गिरफ्तार
मोतिहारी। केसरिया व डुमरियाघाट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते हैं कि केसरिया थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक को पकड़ा, जांचोपरांत रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर में भिन्नता पाई गई।
तत्काल उक्त बाइक को जप्त कर लिया गया और बाइक सवार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं डुमरियाघाट पुलिस के वाहन जांच के दौरान एक युवक अपनी बाइक दूर छोड़कर भाग गया। जांचोपरांत पाया गया कि वह बाइक चोरी का है, जिसको लेकर छतौनी थाने में कांड संख्या 537/22 दर्ज है। इस मामले में डुमरियाघाट पुलिस ने कारवाई करते हुए छतौनी पुलिस को भी सूचना दी है।

