हसरे मियां ने राज बनकर हिन्दू लड़की से की शादी, भेद खुलने लड़की पहुंची थाना

हसरे मियां ने राज बनकर हिन्दू लड़की से की शादी, भेद खुलने लड़की पहुंची थाना
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के आदापुर थाना में एक युवती ने आवेदन देकर अपने कथित पति पर धोखा, प्रताड़ना और गर्भावस्था में छोड़ देने का आरोप लगाया है।मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

पीड़ित युवती के अनुसार उसकी पहचान सोशल मीडिया पर राज नाम से अकाउंट चलाने वाले युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों घर छोड़कर साथ रहने लगे।

इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में शादी कर ली। युवती को विश्वास था कि युवक हिंदू समुदाय से है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद जब वह युवक के साथ हरपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव पहुंची, तब उसे पता चला कि राज का असली नाम हसरे मियां है।जो पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। दूसरी शादी की जानकारी मिलने के बाद परिवार में विवाद शुरू हो गया और दोनों को घर छोड़ना पड़ा।

इसके बाद दोनों नेपाल और दिल्ली में रहकर मजदूरी करने लगे। इसी दौरान दोनों के संबंधों में तनाव बढ़ गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट की गई तथा गर्भवती होने के बावजूद उसे छोड़ दिया गया। महिला ने थाना में आवेदन देकर न्याय और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है तथा मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page