110 लीटर देसी चुलाई शराब व चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार
सुगौली। स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 110 लीटर देसी चुलाई शराब एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तेलहिया गांव निवासी तूफान सहनी, पिता दीपक सहनी तथा गोडिगावा गांव निवासी झुलन सहनी, पिता विनोद सहनी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, तूफान सहनी को 110 लीटर देसी चुलाई शराब और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। वहीं झुलन सहनी पूर्व में दर्ज शराब कांड के मामले में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

