भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बने अधिवक्ता आलोक
मोतिहारी। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन जिला इकाई की बैठक स्थानीय नरसिंह बाबा मठ के प्रांगण में हुई।अध्यक्षता पूर्व ज़िलाध्यक्ष मणिकांत पांडेय ने किया। वहीं सर्वसम्मति से अधिवक्ता आलोक चंद्र को जिलाध्यक्ष मनोनीत के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई, फलस्वरूप उन्हें चुन लिया गया। इनके अतिरिक्त कमिटी में ज्ञानेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, मुकेश मिश्रा जिला संगठन विस्तारक तथा अंकित कुमार को जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद के लिए मनोनीत किया गया।
आभाषी माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रस्तावित पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में संगठन जिला के प्रत्येक घर तक पहुंचेगा, साथ ही समाज के किसी व्यक्ति या परिवार के साथ हो रहे अन्याय पर सत्यता की गहन जांच कर पीड़ित परिवारों के पक्ष में मजबूती से खड़ा होगा।
मौके पर प्रदेश कमेटी के सम्मानित सदस्य डॉ नितेश कुमार , जिला के सम्मानित सदस्य डॉ. गोविंद गौरव, संजीव कुमार सुमन ,राकेश कुमार, चंदन कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, मनीष कुमार,संदीप कुमार सिंह, दयाशंकर गुड्डू जी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मिश्रा, मुकेश मिश्रा, अभय कुमार उपाध्याय, आचार्य रंजन मिश्रा, विजय कुमार, निरंजन मिश्रा, अंकित कुमार, अंकेश ठाकुर की उपस्थिती रही।

