दिवंगत राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की मूर्ति एवं स्मारक का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अनावरण किया 

दिवंगत राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव की मूर्ति एवं स्मारक का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अनावरण किया 
Facebook WhatsApp

-डीजल-पेट्रोल सहित मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार को घेरा,चुनाव पूर्व किए दावे की दिलाई याद,कहा ज्यादा दिन नही चलेगी बिहार में भाजपा सरकार

मोतिहारी। सदर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में दिवंगत पूर्व जिला राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव सुरेश प्रसाद यादव के आदमकद स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण  पूर्व उप मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता  तेजस्वी प्रसाद यादव ने  किया। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि दिवंगत जिला राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव राजद के मजबूत स्तंभ एवं सामाजिक चेहरा थे। उनके नेतृत्व में पूरे चंपारण में राजद मजबूत हुई है। 

वे पार्टी के समर्पित नेता थे। फलस्वरूप उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। वे पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चले हैं। जिसके कारण वे असली लालू वादी नेता जाने जाते थे।  हमेशा गरीब, दलित, शोषित  व्यक्तियों के लिए संघर्ष करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में  महंगाई बढ़ी है।  पेट्रोल- डीजल की कीमतों  में काफी वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री कहते हैं सोना नहीं खरीदें, गाड़ी नहीं चलाएं, बिहार में भाजपा की सरकार नहीं चलेगी। हम चुनाव में हमेशा बोलते थे, नीतीश चाचा को यह लोग मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। अब आप लोग के सामने है।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके  पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति शिवचंद्र  राम,  प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव, एमएलसी सैयद फैसल अली, विधायक प्रेम शंकर यादव,  पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष  मनोज कुमार यादव, एमएलसी सैयद फैसल अली, पूर्व मंत्री शमीम अहमद, मेयर प्रीती गुप्ता, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक शशि कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कुशवाहा,  रामबाबू यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव,   नूर आलम खान,  पवन यादव,  संजय निराला, मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, लाल बाबू खान,  प्रेम यादव, अरुण यादव, उमाशंकर यादव, नुरुल हुदा, असलम अहमद, राहुल यादव उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page