अवैध खनन के मामले में बालू लदा हाइवा जब्त,8.27 लाख का जुर्माना

अवैध खनन के मामले में बालू लदा हाइवा जब्त,8.27 लाख का जुर्माना
Facebook WhatsApp

कोटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के दीपउ कट के पास पुलिस ने उजला बालू लदे एक हाइवा को लावारिस हालत में जप्त किया है। उक्त हाइवा का चेचिस नंबर अस्पष्ट है। ऐसे में थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि गाड़ी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है, संभव है कि हाईवा चोरी का हो।

पुलिस ने उजला बालू लदे हाईवा को जब्त कर इसकी जानकारी जिले के खनन विभाग को दी। इस संबंध में कोई वैध कागजात नहीं प्राप्त हुआ है। लिहाजा खनन विभाग ने हाइवा पर 8 लाख 77 हजार 28 रुपए का जुर्माना किया है ।

हाइवा का आगे का दोनों टायर फटा हुआ है,जिसे पुलिस ने लावारिस हालत में जप्त किया था, उसे ठीक कराकर थाने लाया गया। मामले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर  विभाग के एक कर्मी के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। कोटवा में अवैध बालू लदे हाइवा की जब्ती को अवैध बालू खनन के विरुद्ध पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page