फ्रोजन शोल्डर के ईलाज में फिजियोथेरेपी कारगर:डा.गोपाल
-डायबिटीज के मरीजो में फ्रोजन शोल्डर का अधिक प्रकोप
मोतिहारी। आधुनिक जीवनशैली में डायबिटीज के मरीजों में कंधा दर्द के साथ जकड़न की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। कंधा में होने वाली दर्द के साथ जकड़न जाम की समस्या को फ्रोजेन शोल्डर या पेरीअर्थराइटिस के नाम से जाना जाता है।
उक्त बातें शहर के मिस्कौट स्थित गौतम बुद्ध जनसेवा स्पाइन केयर एण्ड पेन रिलीफ क्लिनिक के संस्थापक प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट एवं नस जोड़ दर्द रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल कुमार सिंह ने कही। डॉ. गोपाल ने बताया कि डायबिटीज यानी हाई ब्लड सुगर के मरीजों में फ्रोजन शोल्डर होने का अधिक प्रकोप देखा जाता है।
फ्रोजन शोल्डर यानी कंधा जाम के मरीजों को हांथ उपर की ओर उठाने, हांथ की पीठ की ओर पिछे ले जाने, कंधा को घुमाने में दर्द के साथ परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मरीज का समय रहते सही उपचार नही होने पर कंधा जाम के साथ दर्द बढ़ने की वजह से दर्द वाले कंधे की साइड यानी करवट सोने में परेशानी होती है।
इसके साथ ही फ्रोजन शोल्डर के मरीजों को बाल में कंघी करने, पर्स से पैसा निकालने में कंधा में दर्द से साथ कठिनाई होती है। डॉ. गोपाल ने बताया कि फ्रोजन शोल्डर के उपचार में फिजियोथेरेपी कारगर साबित होता है। कंधा जाम से राहत एवं बचाव के लिए अपने ब्लड सुगर को कंट्रोल में रखें, फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक द्वारा बताया हुआ कंधे का नियमित व्यायाम करें।

