मॉक ड्रिलः पटना समेत राज्य के 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए बंद होंगी बत्तियां

मॉक ड्रिलः पटना समेत राज्य के 6 जिलों में कल शाम सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए बंद होंगी बत्तियां
Facebook WhatsApp

पटना। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 मई को पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में हवाई हमला तथा ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन होगा।राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय मॉकड्रिल के लिए नोडल एजेंसी है।

मॉकड्रिल को लेकर बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल तथा महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा निदेशालय डॉ. परेश सक्सेना की अध्यक्षता में संबंधित जिलों के आपदा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज़ का आयोजन किया गया।

प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित आपदा से बचाव एवं सुरक्षा के लिए नियमित मॉकड्रिल आवश्यक है। मॉकड्रिल से आमजन में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता का प्रसार होता है। आमजन से अपील करते हुए प्रधान सचिव ने कहा कि 14 मई की शाम 07:00 बजे से 07:15 के बीच होने वाले ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं, ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट्स में जनरेटर, मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च या अन्य किसी प्रकाश स्त्रोत का इस्तेमाल ना कर पूर्ण ब्लैक आउट में सहयोग करें।

उन्होंने संबंधित जिलों में सायरन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान बिजली की भूमिका महत्वपूर्ण होती है इसलिए जिलों के पदाधिकारी समय रहते ऊर्जा विभाग से सामंजस्य स्थापित करेंगे और ब्लैक आउट की सफलता में सहयोग लेंगे। सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का भी सहयोग लिया जा सकता है। पदाधिकारी मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page