मोतिहारी में लग्जरी कार में नेपाली से लाई जा रही 83.38 किलोग्राम गांजा बरामद
पूर्वी चंपारण। जिले में सूखे नशा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच 28 बनकट में घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से 22 पैकेट गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा का वजन 83.38 किलोग्राम बताई गई है। जब्त गांजा लग्जरी वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारी मात्रा में गांजा की खेप मोतिहारी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनीष सरार्फ और मुफ्फसिल थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बनकट इलाके में वाहन की घेराबंदी कर उक्त गांजा को बरामद किया है।
इस दौरान कार चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान पताही थाना क्षेत्र के सौरभ कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

