चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ युवक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के जितना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया गाँव निवासी फूलमोहमद अंसारी पिता जुलुम मियां के रूप में हुई है।

जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ घूम रहा है।इस सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। जांच के दौरान फूलमोहमद अंसारी को रोका गया और जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।इसके बाद पुलिस ने एचएचडी मशीन का उपयोग कर बरामद बाइक की जांच की। जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर भिन्न थे।

इससे पुष्टि हुई कि मोटरसाइकिल चोरी की है और उसके नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बाइक कहां से चोरी की गई थी और क्या इसमें किसी गिरोह का हाथ है। इसके साथ ही, आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।गिरफ्तार फूलमोहमद अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page