बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से 21 बच्चे को कराया गया मुक्त,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल,राजकीय रेल पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त कार्रवाई में 21 बच्चों का रेस्क्यू किया गया। जिसमे में पांच लड़कियां भी शामिल है। बच्चों के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद के अनुसार स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में बच्चों को संदिग्ध हालत में घूमते देखे जाने के बाद शक के आधार पर बच्चों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सभी बच्चे बिहार के भागलपुर व झारखंड के रहने वाले है, सभी आदिवासी समाज से आते हैं, जिनकी उम्र करीब पांच से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उन्हें पढ़ाई के नाम पर पिछले चार-पांच माह पूर्व यहां लाया गया था।
पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों को पहले मोतिहारी के चांदमारी इलाके में किराए के मकान में रखा गया था। इसके बाद उन्हें ट्रेन से भागलपुर ले जाने की तैयारी थी। बच्चों के साथ पकड़ा गया व्यक्ति की पहचान फोन्सिस किस्पोटा के रूप में हुई है। वह झारखंड के रांची जिले के महुआजाड़ी थाना क्षेत्र के कनीजाडी गांव का निवासी बताया गया है।
जिसने पूछताछ के दौरान बच्चों को झारखंड और भागलपुर से लाने और फिर ले जाने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। वही इन 21 बच्चो में से किसी के पास भी कोई पहचान पत्र या वैध दस्तावेज या माता-पिता का सहमति पत्र नहीं मिला है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है, कि सभी बच्चे को मानव तस्करी या धर्म परिवर्तन के लिए लाया गया हो सकता है।
फिलहाल सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया जहां उनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। जीआरपी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस अब इस पूरे मामले के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।

