चोरी की कार और बाईक जब्त,दो गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिला के भोपतपुर थाना की पुलिस ने अन्य थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर चोरी की कार और बाईक जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर बंगरा स्थित “एक ढाबा” के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की ऑल्टो कार बरामद की है। जांच के दौरान दोनों वाहनों के चेसिस और इंजन नंबर में गड़बड़ी पाई गई। पुलिस की जांच में बाइक और सिल्वर रंग की ऑल्टो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर चेसिस नम्बर में भिन्नता पाई गई। जिसका कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस मामले में चोरी का वाहन रखने एवं इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने कुंदन कुमार (29 वर्ष), पिता अनिरुद्ध पांडे एवं सैनिस कुमार (18 वर्ष), पिता अनीश पांडे, दोनों निवासी बंगरा थाना कोटवा, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये वाहन कोटवा थाना द्वारा उत्पाद कांड में जेल भेजे गए चंदन राम से खरीदे थे। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।रेड टीम ने भोपतपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

