एक किलो 480 ग्राम अफीम के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार

एक किलो 480 ग्राम अफीम के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। बिहार में भारत-नेपाल सीमा के घोड़ासहन में 71वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और घोड़ासहन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन बस स्टैंड के पास से एक महिला और एक युवक को 1 किलो 480 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ पकड़ा है।

उक्त महिला अफीम अपने शरीर मे छुपाकर रखी थी। जिसकी पहचान जितना थाना क्षेत्र के अठमोहान गांव निवासी सुदामा देवी पति पन्नालाल राम उम्र 50 वर्ष वही दूसरा दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी दिलीप कुमार राम पिता रामकिशन राम के रूप में किया गया। दोनो अफीम की खेप लेकर बस से कही और डिलवरी देने जा रहे थे। एसएसबी ने गिरफ्तार दोनो को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रतर कारवाई के लिए घोड़ासहन थाना को सुपुर्द कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page