रेगनिया बॉर्डर पर नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

रेगनिया बॉर्डर पर नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चम्पारण। जिले के जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगनिया बॉर्डर पर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक साइकिल सवार व्यक्ति को नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गाँव निवासी कृष्ण देव राय, पिता स्वर्गीय गोरख राय के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान उसके पास से 2 लाख 50 हजार 5 सौ रुपए नेपाली करेंसी बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद राशि के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, दीनानाथ सिंह, बीएचजी बब्लू राम तथा बीएचजी ब्रजकिशोर पांडे सहित अन्य जवान मौजूद थे।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई

_भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निगरानी और चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, अवैध नेपाली मुद्रा कारोबार, तस्करी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एसएसबी एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से लगातार गश्ती अभियान चला रही है।बताया गया है कि बॉर्डर के संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हाल के दिनों में सीमा पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है तथा अवैध नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तारी भी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page