नवनिर्मित शिक्षा भवन का डीएम व डीडीसी ने किया निरीक्षण

नवनिर्मित शिक्षा भवन का डीएम व डीडीसी ने किया निरीक्षण
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के बेलीसराय स्थित नवनिर्मित शिक्षा भवन के शुभारंभ के उपरांत मंगलवार को सौरव ज़ोरवाल जिला पदाधिकारी एवं डॉ प्रदीप कुमार उप विकास आयुक्त ने उक्त भवन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भवन बन जाने से सभी को काफी सुविधा मिलेगी। एक ही स्थान पर शिक्षा विभाग के सभी संभाग होने से एवं भविष्य में शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक एवं अन्य बैठक उक्त नवनिर्मित भवन से किया जा सकता है।

भवन के ग्राउंड तल पर स्थापना शाखा, प्रथम तल पर योजना एवं लेखा के साथ मध्याह्न भोजन शाखा, द्वितीय तल पर जिला शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता तृतीय तल पर समग्र शिक्षा कार्यालय संचालित किए जा रहे हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page