मोतीपुर में ट्रक से टकराई कार,चार की मौत

मोतीपुर में ट्रक से टकराई कार,चार की मौत
Facebook WhatsApp

मुजफ्फरपुर। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरा के पास खड़ी ट्रक में पीछे से कार के टकरा जाने से यह हादसा हुआ।बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

मृतकों में मोतीपुर के साढा साई निवासी 35 वर्षीय कृष्णा राय और 17 वर्षीय छोटू कुमार की पहचान हो चुकी है। जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page