सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत कुमार,कहा सबको साथ लेकर चलना ही मेरा संकल्प

सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत कुमार,कहा सबको साथ लेकर चलना ही मेरा संकल्प
Facebook WhatsApp

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने पिता की तरह यात्रा निकाल कर राजनैतिक पारी शुरूआत कर दी है। रविवार को पटना जदयू ऑफिस से निशांत की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इसके पूर्व निशांत कुमार ने 7 सर्कुलर रोड में अपने पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया।

उल्लेखनीय है,कि महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से निशांत कुमार अपने पहले राजनैतिक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।यात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।पटना से पश्चिम चंपारण जाने के दौरान हाजीपुर मुजफ्फरपुर,मोतिहारी,मेहसी चकिया,बंजरिया,सुगौली,जौकटिया,बेतिया सहित निशांत कुमार का जगह जगह स्वागत किया गया।यहां बता दे कि जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं के लंबे इंतजार के बाद निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

उसी समय उन्होंने पूरे बिहार की यात्रा का ऐलान कर दिया। कहा कि पहले बिहार के लोगों से उनकी सोच और समस्या और जिला स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से रूबरू होना है। निशांत ने आज रविवार से अपने अभियान की शुरुआत कर दी।

निशांत कुमार ने यात्रा को लेकर कहा कि उनका उद्देश्य राज्य के हर अमीर और गरीब, दलित या गैर-दलित सभी को साथ लेकर चलना है। इसके लिए उनतक पहुंचकर उनसे बात करना जरूरी है। सभी के बीच भाईचारे की भावना होनी चाहिए।

इसके लिए महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन चंपारण से शुरूआत करना अच्छा रहेगा। निशांत ने कहा कि उनके पिता ने भी वहीं से शुरुआत की थी। बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने आगे कहा कि यह मेरी पहली राजनीतिक यात्रा है। पार्टी के कार्यकर्ता भाइयों से मिलना है,उनके विचार सुनना है और उनसे बातचीत करके राज्य की स्थिति की जानकारी लेना है। मिलकर आम जनों की समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page