शराब कारोबारी की नकेल कसने में चुके कोटवा एसएचओ नपे

शराब कारोबारी की नकेल कसने में चुके कोटवा एसएचओ नपे
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने कोटवा के थानाध्यक्ष करण सिंह को लाइन हाजिर करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया है। बताया गया है कि कोटवा के थानाध्यक्ष करण सिंह के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक को कुछ क्लू मिला थे,जिसके तहत यह बात सामने आई कि वे शराब के कारोबारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं कर रहे है और इलाके में शराब का कारोबार पूरी तरह बंद नहीं है।

मामले को लेकर डीएसपी से जांच कराया गया और आरोप में सत्यता पाए जाने पर एसपी ने उन्हें लाइन क्लोज कर दिया। इधर शराब पर एक बार फिर सख्ती से पुलिस महकमे और खासकर थानाध्यक्षों के बीच हड़कंप मच गई है। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शराब से जुड़े मामले के विरुद्ध कारवाई में कोताही बरतने वाले का हाल करण सिंह सरीखे जैसा ही होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page