छतौनी में सेक्स रैकेट का खुलासा,चार महिला गिरफ्तार
मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान सोना मति मंदिर के नजदीक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां से तीन कंडोम और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गये है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त मंदिर के नजदीक कुछ लोग द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। तत्काल एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और टीम ने उक्त स्थान पर धावा बोलकर कर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम में प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियका , छतौनी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान, महिला थाना अध्यक्ष मोना कुमारी, सब इंस्पेक्टर प्रीति पाल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

