लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिकारियों का थाना अध्यक्ष को निर्देश
-नोटिस तमिल समय पर सुनिश्चित कराएं: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी
मोतिहारी। 9 मई 2026 को आयोजित होने वाले लोक अदालत की सफलता को लेकर है, के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी थानाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मोतिहारी के तत्वावधान में संपन्न हुई। जिसकी
अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत कुमार तिवारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव नितिन त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से की। गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विशेष रूप से नोटिसों के तामिला (सर्विस) पर बल दिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस की तामिला सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके। न्यायिक अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि लोक अदालत की सफलता काफी हद तक नोटिस तामिला की प्रभावशीलता पर निर्भर करती है। फलस्वरूप इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जबकि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले थानाध्यक्षों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया। निर्देश दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
अंत में, सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित वादों को चिन्हित कर अधिकाधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। ताकि आमजनों को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।

