पुलिस दबिश के बाद हत्याकांड सहित एक दर्जन से अधिक मामलों का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

पुलिस दबिश के बाद हत्याकांड सहित एक दर्जन से अधिक मामलों का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। लखौरा पुलिस ने हत्या कांड के एक नामजद अभियुक्त के घर इश्तहार चिपकाया जिसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया है। बताया गया है कि इसके विरुद्ध लखौरा सहित विभिन्न थाना में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।

लखौरा में काण्ड संख्या 71/26 दिंनाक 13.03.26 को दर्ज हत्या कांड के मुख्य नामजद आरोपी मुकेश सहनी , अजगरवा , थाना लखौरा के घर पर दिंनाक 24.04.26 को इश्तिहार छिपकाया गया था। पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी 28.04.26 को न्यायलय मोतिहारी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी मुकेश सहनी का क्राइम हिस्ट्री पुलिस द्वारा खंगाला गया है।

उसके विरुद्ध लखौरा ( मुफ्फसिल ) थाना काण्ड स० 64/12 हत्या , 127/13 हत्या , 198/21 उत्पाद , 914/23 उत्पाद, 74/24 उत्पाद , 114/25 हत्या का प्रयास , 132/25 आर्म्स एक्ट , 02/25 हत्या का प्रयास, 20/25 हत्या का प्रयास , 237/24 उत्पाद ,लखौरा थाना काण्ड स० 231/24 हत्या का प्रयास , छौडादानो थाना काण्ड स० 18/23 आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है , जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page