प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की जनता की मांग पर सिग्नेचर ब्रिज और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की जनता की मांग पर सिग्नेचर ब्रिज और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया शिलान्यास
Facebook WhatsApp

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई विकास कार्यों के साथ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सिग्नेचर ब्रिज का भी शिलान्यास किया। गंगा नदी पर बनने वाला भारत का सबसे चौड़े और आधुनिक डबल-डेकर सिग्नेचर ब्रिज हाेगा।पांच सौ बेड वाला यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर 315 कराेड़ की लागत आएगी। प्रधानमंत्री माेदी ने मंगलवार काे वाराणसी में बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में आयोजित एक महिला सम्मेलन के दाैरान कई विकास कार्यों के साथ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास किया। इसी के साथ, संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जनता के लिए अच्छे स्वास्थ्य सुविधा वाला सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की मांग को प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा कर दिया। पांच सौ बेड वाला यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर 315 कराेड़ की लागत आएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में गंगा नदी पर बनने वाले भारत के सबसे चौड़े और आधुनिक डबल-डेकर सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास किया। यह सिग्नेचर ब्रिज लगभग 25 सौ से 26 सौ करोड़ की लागत से तैयार होगा। वाराणसी में सिग्नेचर ब्रिज बनने के बाद राजघाट से पड़ाव को जोड़ने वाले पुराने मालवीय पुल पर से दबाव समाप्त होगा। सिग्नेचर ब्रिज को वाराणसी के नमो घाट से पड़ाव तक बनाया जाएगा। जिससे वाराणसी को जिला चंदौली और बिहार राज्य को जोड़ने में आसानी होगी। सिग्नेचर ब्रिज की खासियत है कि यह ब्रिज 1,074 मीटर लम्बा एक विशालकाय डबल-डेकर ब्रिज होगा। सिग्नेचर ब्रिज में ऊपरी हिस्से पर छह-लेन की सड़क और नीचे चार रेलवे ट्रैक होंगे। ब्रिज के एक छोर पर बजते हुए डमरू की आकृति दिखाई देगी। इस ब्रिज के बनने के बाद वाणिज्य कार्यों के लिए यातायात की सुविधा भी सुलभ हो जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page