यूरिया व डीएपी के साथ अन्य उत्पादो की टैगिंग  के विरोध में  खाद दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन 

यूरिया व डीएपी के साथ अन्य उत्पादो की टैगिंग  के विरोध में  खाद दुकानदारों का धरना-प्रदर्शन 
Facebook WhatsApp

 

हरसिद्धि।  प्रखंड क्षेत्र में यूरिया व डीएपी खाद के साथ होल सेलर द्वारा जबरन अन्य उत्पाद देने के खिलाफ सोमवार को खाद दुकानदारों ने एकजुट होकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना में प्रखंड के अधिकांश खुदरा खाद विक्रेताओं ने भाग लेकर अपनी नाराजगी जताई। नेतृत्व कर रहे खुदरा उर्वरक संघ  के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि होलसेल विक्रेताओं द्वारा यूरिया व डीएपी के साथ जबरन अन्य उत्पाद दिए जा रहे हैं।

इससे खुदरा दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जबकि  किसानों में इन उत्पादों को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई  दे रही हैं।  दुकानदारों की मजबूरी है कि वे होलसेल से जो सामग्री लेते हैं, उसकी पहले बिक्री करें, लेकिन किसान केवल यूरिया की मांग करते हैं। ऐसे में कई बार दुकानदारों और किसानों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।

दुकानदारों की सरकार से मांग  है कि  मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए यह सुनिश्चित कराएं कि होलसेल स्तर पर केवल यूरिया ही उपलब्ध कराया जाए।  सभी खुदरा विक्रेताओं को भी  यूरिया खाद होलसेल दर पर उपलब्ध कराने की  मांग शामिल हैं। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जबतक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक दुकानदार होलसेलर से अन्य उत्पाद नहीं लेंगे और न ही किसानों को यूरिया की बिक्री करेंगे। धरना में संजय केसरी, मुकेश कुमार, भोले शंकर गुप्ता, बृज किशोर सिंह,शेषनाथ केसरी, राम इकबाल सिंह, विकास कुमार संजय सिंह, सहित दर्जनों खाद दुकानदार मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page