नीट परीक्षा की सफलपूर्वक संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों को डीएम ने दिया निर्देश
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में नीट परीक्षा के लिए जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर निर्देशित किया। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी )-2026 का आयोजन आगामी 03 मई को होगा।
परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर 6203 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया। कहां कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी एवं जैमर की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा लें।
परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। उन्होने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्वयं से परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर देख लेंगे और इसे सुनिश्चित कराएंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी यातायात पुलिस के साथ समन्वय बना कर सुनिश्चित कराएंगे।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, जिला परिवहन पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे।

