मोतिहारी सिविल सर्जन की गाड़ी मोतीपुर में पुल की रेलिंग से टकराई,सिर फटा
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के स्वास्थ्य महकमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिविल सर्जन का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है।जानकारी के अनुसार, डॉ. दिलीप कुमार सिंह पटना से एक मीटिंग में शामिल होकर मोतिहारी लौट रहे थे।इसी दौरान मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के पास नेशनल हाईवे पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में डॉ. दिलीप कुमार सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी है. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मोतीपुर के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए सिर में टांके लगा
अस्पताल प्रबंधक कौशल किशोर दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी में सिविल सर्जन के अलावा उनका एक सहायक और चालक भी सवार था। सहायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. बता दें, डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने फरवरी 2026 में ही पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन का पद संभाला था।
.
–

