स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य : राधामोहन

स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य : राधामोहन
Facebook WhatsApp


– “डेटॉल स्वस्थ्य इंडिया ” कार्यक्रम के अंतर्गत  हार्पिके सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

 मोतिहारी। रैकिट इंडिया द्वारा ” डेटॉल बनेगा स्वस्थ्य इंडिया ” कार्यक्रम के अंतर्गत  हार्पिके सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम बिहार चैप्टर का शुभारंभ चरखा पार्क में हुआ। सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारत में घरों और स्कूलों में स्वच्छता, सुरक्षित सामुदायिक शौचालय के उपयोग और हाइजीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। बेहतर सामुदायिक स्वच्छता प्रणालियों,  व्यवहार परिवर्तन और कार्यबल सशक्तिकरण  के माध्यम से एक स्वच्छ और सुरक्षित समुदाय को सक्षम करने की दिशा में एक कदम के तहत इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि यह हमारे संस्कार और सभ्यता का प्रतिबिंब है। जब हमारा वातावरण स्वच्छ होता है, तो हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है, और जब स्वास्थ्य बेहतर होता है। हम सब जानते हैं कि हमारे देश में  प्रधानमंत्री की “स्वच्छ भारत अभियान” ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page