अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर में छापेमारी,भारी मात्रा में भारतीय एवं नेपाली रुपए बरामद
-हिरासत में लिए गए कारोबारी से पूछताछ जारी
रक्सौल। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय रुपए बरामद की हैं।
छापेमारी करते हुए थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह थानाध्यक्ष रक्सौल ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाटा चौक स्थित ढाला पर अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर में नगर परिषद क्षेत्र के कोइरिया टोला निवासी कमल महतो का पुत्र संजय कुमार रुपए का कारोबार करता है।
प्राप्त साक्ष्य के आधार पर ढाला स्थित दुकान पर छापा मारा गया। इस दौरान उसके दुकान के अंदर विभिन्न जगहों पर छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय रुपए बरामद किए गए।
इस दौरान संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। छापेमारी में एसआई जीतेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी एवं कुशलेश पांडेय आदि जवान शामिल थे। इस छापेमारी से मनी एक्सचेंज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ हैं। श्री सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सूचना एकत्रित की जा रही हैं। सूचना मिलने पर छापेमारी तय है।

