रक्सौल: वार्ड पार्षदों ने ईओ के विरुद्ध जताया विरोध, हंगामे के बीच बैठक स्थगित 

रक्सौल: वार्ड पार्षदों ने ईओ के विरुद्ध जताया विरोध, हंगामे के बीच बैठक स्थगित 
Facebook WhatsApp

-नगर परिषद के मुख्य द्वार पर  प्रदर्शन 

रक्सौल। शहर के वार्ड नंबर 1 स्थित नगर परिषद के प्रशासनिक भवन के सभागार में सोमवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक हंगामे के बीच स्थगित हो गई। बैठक शुरू होने के साथ ही, पूर्व की बैठक के संपुष्टि के प्रस्ताव का पार्षदों ने विरोध कर दिया और पहले सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बैठक से बाहर निकले और 6 सदस्यों को छोड़कर 19 पार्षद हंगामा करते हुए सभाकक्ष से बाहर निकल गए।

इसके बाद पार्षदों के समूह के द्वारा नगर परिषद के मुख्य गेट पर हंगामा कर प्रदर्शन किया गया और समूह बनाकर सभी पार्षद अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। यहां अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को एक लिखित आवेदन सौंपा। आरोप लगाया कि बैठक से पहले पार्षदों को पूर्व के बैठक की प्रोसिडिंग की कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि नियम के अनुसार इसको 72 घंटा पहले उपलब्ध कराना होता है। बिना कॉपी उपलब्ध कराए पूर्व के बैठक की संपुष्टि का प्रयास किया जा रहा था, नतीजतन पार्षदों ने विरोध किया।

पार्षदों का कहना था कि नगर परिषद कर्मी पंकज कुमार सिंह एवं व अजीत कुमार के पदन्नोती का एजेंडा बिना बैठक में शामिल किए बंद कमरे में तय कर दिया गया था, जिसका हमलोग विरोध कर रहे है। मामले में कैमरा फुटेज की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग अनुमंडल  की गई है। वहीं पार्षदों का कहना था कि योजनाओं के चयन में अनदेखी की जा रही है। कुछ चिन्हित वार्ड में अधिक की योजना दी जा रही है, जबकि जहां जरूरत है वहां योजना में कटौती की जा रही है।

आवेदन प्राप्त करने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। वार्ड नंबर- 9 के पार्षद कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि उनके वार्ड में नल-जल का बोरिंग होने के बाद भी पाइप नहीं लगाया गया है, जिसके कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के द्वारा 27 अप्रैल को सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धनश्याम प्रसाद ने कहा कि 9 माह से स्टैडिंग की बैठक नहीं हो रही है, जिसके कारण भी पार्षदों में असंतोष है।

मौके पर ईओ डॉ. मनीष कुमार, सिटी मैनेजर अभिनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, जेई राजकुमार राय, पंकज कुमार सिंह, बैजू जायसवाल, वार्ड पार्षद मो. अब्बास, रवि कुमार गुप्ता, कुंदन कुमार सिंह, ओम कुमार साह, सोनू कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार दत्ता, अनुरागनी देवी, पन्ना देवी, सीमा गुप्ता, रंभा देवी, आशा देवी, सुगंधी देवी, नीलाक्षी श्रीवास्तव, कांति देवी, सायरा खातून, रबीता देवी, सुगंती देवी शामिल थे। वहीं बैठक का विरोध कर घनश्याम प्रसाद, डिम्पल चौरसिया, अंतिमा देवी सदन से बाहर निकल गए।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page