मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानो के खाते में भेजा कृषि इनपुट, 4233 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानो के खाते में भेजा कृषि इनपुट, 4233 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहारवासियो कई बड़ी सौगात दी। उन्होंने 4233 करोड़ की लागत से जनसुविधा एवं विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा और ग्राम्य विकास को प्राथमिकता दे रही है। वे योजनाएँ जो सीधे गाँव और किसानों से जुड़ी हैं, उन्हें तेज़ी से पूरा कराया जाएगा।

उन्होने राज्य के 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया। जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ की लागत से किया जाएगा।साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्र कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास, जिनका निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा ₹500 करोड़ की लागत से किया जाएगा।इस मौके पर उन्होने औरंगाबाद जिले के 40 करोड़ 46 लाख की लागत से निर्मित दाउदनगर बाजार प्रांगण का भी उद्घाटन किया।स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ की लागत से निर्मित 367 भवन तथा ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण किया।

साथ ही उन्होने रबी महाभियान 2025 का शुभारंभ करते हुए कृषि विभाग की इनपुट अनुदान योजना अंतर्गत, अगस्त 2025 की अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित 2 लाख 41 हजार से अधिक किसानों को 113 करोड़ से अधिक की राशि सीधे माध्यम से दी गई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि इन योजनाओं से गाँवों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी तथा किसानों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page