बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुरेश यादव की पं.बंगाल में अपराधियो ने की हत्या

बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सुरेश यादव की पं.बंगाल में अपराधियो ने की हत्या
Facebook WhatsApp

कोलकाता/गोपालगंज। बिहार का कुख्यात गैंगस्टर और गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुक्का गांव निवासी सुरेश यादव की मंगलवार की रात प.बंगाल के हावड़ा जिले में हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है,कि सुरेश यादव अपने परिवार के साथ दुर्गापूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल घूमने गये थे। इसी दौरान वह हावड़ा में संध्या बाजार इलाके में टहल रहे थे।तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली उनके पेट, पीठ और सीने में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर हत्या की खबर जैसे ही गोपालगंज पहुंची,जिले में सनसनी फैल गई।

उल्लेखनीय है,कि सुरेश यादव का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा रहा है। उन पर नरसंहार समेत दो दर्जन से अधिक हत्या और गंभीर आपराधिक मामलों का आरोप था। वह कई बार जेल में रहने के बाद लंबे समय से फरार थे।गोपालगंज समेत आस पास के जिले में उनके नाम खौफ था।

सुरेश यादव की हत्या की सूचना के बाद उनके स्वजन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं गोपालगंज पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।कई थाना क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना की सूचना बिहार पुलिस को भी दी गई है और स्थानीय प्रशासन लगातार पश्चिम बंगाल पुलिस के संपर्क में है।बताया जाता है कि सुरेश यादव कई वर्षों से गोपालगंज के साथ-साथ अन्य जिलों में भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा था। उसकी हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश और गैंगवार इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page