मोतिहारी में डीआरडीओ की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ
-अत्याधुनिक तकनीकों, उन्नत रक्षा प्रणालियों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे सशक्त प्रयासों का प्रदर्शन
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में डीआरडीओ की ओर से रक्षा तकनीकों का भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 15 से 18 अप्रैल, 2026 तक मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह परिसर में भव्य प्रदर्शनी का आयोजित किया है।इस प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीकों, उन्नत रक्षा प्रणालियों और आत्मनिर्भर व सशक्त भारत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का व्यापक प्रदर्शन किया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी का आयोजन सांसद, पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह के प्रयास से हुआ। इस प्रदर्शनी की विषयवस्तु शांति, सत्य और विज्ञान का संगम व सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत की ओर रखी गई है।
प्रदर्शनी में उन्नत रक्षा प्रणालियों से युक्त अत्याधुनिक मॉडलों और स्वदेशी उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है। इनमें एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यूएंडसी) सिस्टम, आकाश सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल, आकाश-एनजी (नई पीढ़ी) मिसाइल लॉन्चर, ब्रह्मोस मिसाइल,पृथ्वी मिसाइल, एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, प्रलय मिसाइल, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम), एडवांस्ड टोएड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस), पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस), मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-काक्क्र भारतीय लाइट टैंक (आईएलटी), मॉड्यूलर ब्रिजिंग सिस्टम, ड्रोन डिटेक्शन रडार, उत्तम एईएसए रडार, होलोग्राफिक साइट, ऑटोमैटिक केमिकल एजेंट डिटेक्शन एंड अलार्म (एसीएडीए) सिस्टम, केमिकल एजेंट मॉनिटर (सीएएम), केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर (सीबीआरएन) जल शुद्धिकरण प्रणाली (सीबीआरएन-डब्ल्यूपीएस), कावेरी इंजन का रैपिड प्रोटोटाइप मॉडल, कावेरी इंजन का स्पेशल रियलिटी डिस्प्ले, ब्लास्ट प्रोटेक्शन सूट, बैलिस्टिक हेलमेट, नौसेना स्टील और अन्य सामग्री प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।


