बिहार में टॉप टेन मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रशासन ने किया सम्मानित

बिहार में टॉप टेन मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रशासन ने किया सम्मानित
Facebook WhatsApp

-राज्य एवं जिला में परचम लहराने वाले छात्रो ने जिला प्रशासन को भी कराया गौरव की अनुभूति : डीएम

मोतिहारी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा- 2026 में जिला में टॉप 10 रैंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के द्वारा महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में सम्मानित किए गए।

मैट्रिक की परीक्षा में पूरे राज्य में आठवां रैंक एवं पूर्वी चंपारण जिला में पहला रैंक लाने वाले श्रीसोमेश्वर हाई स्कूल अरेराज के छोटू कुमार एवं उत्तक्रमित माध्यमिक विद्यालय सिसवा बाजार के दिलखुश कुमार के साथ पूरे राज्य में 9 वीं रैंक एवं जिला में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले डीडी गर्ल्स हाई स्कूल सुगौली के शिल्पी कुमारी एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कपूर पकड़ी के प्रिंस कुमार, राज्य में दसवां रैंक एवं जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले गवर्नमेंट बेसिक स्कूल माधोपुर गोविंद के अजीत कुमार सहित मैट्रिक की परीक्षा में जिला में टॉप 10 रैंक प्राप्त करने वाले सभी 26 छात्रों को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सभी 26 छात्रों के माता -पिता व अभिभावकगण को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 में कला संकाय से जिला में सर्वोच्च 10 रैंक प्राप्त करने वाले 16 छात्रों, विज्ञान संकाय में सर्वोच्च 10 रैंक प्राप्त करने वाले 14 छात्रों एवं वाणिज्य संख्या में टॉप 10 रैंक प्राप्त करने वाले सभी 15 छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंट दिया गया एवं उनके माता-पिता व अभिभावक को अंग वस्त्र देकर से सम्मानित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page