एसडीओ ने स्पेन की भावी एकल दत्तक मां को तीन वर्ष की बालिका को सौंपा 

एसडीओ ने स्पेन की भावी एकल दत्तक मां को तीन वर्ष की बालिका को सौंपा 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह के आयोजन के अवसर पर एक बालिका  स्वेता (काल्पनिक नाम), उम्र-3 वर्ष   को एसडीओ  निशांत सिहारा ने भावी दत्तक एकल माता को सौंपा ।

बालिका के भावी माता स्पेन के रहने वाली हैं। माता स्पेन में सामाजिक कार्यकर्ता पद पर कार्य करती हैं। इस विशिष्ट अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई,  बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान के कर्मीगण उपस्थित थे। 

यहां जाने की इस वर्ष का यह दूसरा बच्चा है, जिसे दतकग्रहण हेतु सौंपा गया।

वर्तमान में 0-6 वर्ष के आयुवर्ग के 08 शिशु विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं। जबकि दत्तकग्रहण हेतु इच्छुक कोई भी दंपति केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल   पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकता है।

केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण हेतु नामित संस्था है, जिसके देख-रेख में दतकग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page