कोटवा बीडीओ से स्पष्टीकरण और बंद हुआ वेतन,जिला प्रशासन का कॉल रिसीव नहीं करने हुई कार्रवाई

कोटवा बीडीओ से स्पष्टीकरण और बंद हुआ वेतन,जिला प्रशासन का कॉल रिसीव नहीं करने हुई कार्रवाई
Facebook WhatsApp

कोटवा। आमलोगों का फोन रिसीव नहीं करना तो वैसे आम बात है पर दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर भी कोटवा बीडीओ ने जिला प्रशासन का काॅल रिसीव नहीं किया,नतीजतन कारवाई शुरू की गई है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सरकारी नबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं करने पर कोटवा प्रखंड विकास पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है , बावजूद इसके, बार-बार संपर्क साधने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं करना गंभीर लापरवाही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।साथ ही तत्काल प्रभाव से वेतन रोक दी गई है।इसके साथ ही सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है। इस आदेश से अन्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page